चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- मनोहरपुर, संवाददाता। रविवार को प्रखंड के जराइकेला थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने लोगों से होली का त्योहार शांति, सद्भावना और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के दिन हुड़दंगियों पर सख्त निगरानी रहेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर समाज सेवा की भावना से ही काम करें, तो सारे दिन त्योहार के ही दिन होंगे। उन्होंने लोगों को त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...