चक्रधरपुर, सितम्बर 24 -- मनोहरपुर। बरंगा क्षेत्र स्थित उरकिया चौक में ग्रामीणों को हाथियों की आवाजाही की पूर्व सूचना देने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से एलीफेंट अलर्ट सायरन सिस्टम के साथ सोलर लाइट स्थापित की गई है। आनंदपुर रेंज के तहत लगाए गए इस सिस्टम का इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद टेस्ट रन भी किया गया। पोड़ाहाट वन प्रमंडल के डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीणों को समय रहते इसकी जानकारी देना होती है। खासकर रात के समय जब हाथियों का झुंड गांव, सड़क या खेतों की ओर बढ़ता है, तब अचानक आमना-सामना होने से जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह अलर्ट सिस्टम ग्रामीणों के लिए प्रारंभिक चेतावनी व्यवस्था के रूप में काम करेगा। उन्होंने बताया कि उरकिया के अलावा आनंदपुर प्रखंड के बांदुना...