चक्रधरपुर, मार्च 19 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर शिव मंदिर के परिसर में मंगलवार की शाम महावीर मंडल की बैठक प्रदीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी आगामी 27 मार्च को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आय-व्यय का ब्योरा देते हुए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें संरक्षक के रूप में मिथलेश राय, मोहित गुप्ता, डॉ. दिलीप महतो, दीपराज सिंह, सुभाष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अजय यादव, भोला ठाकुर, प्रदीप कुमार मिश्रा, सुदीप लाल गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता का चयन किया गया। अध्यक्ष के रूप में राजेश थेबेडिया व सचिव शांतनु सिंह का चयन किया गया। उपाध्यक्ष राजेश कुमार साहू को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...