चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- मनोहरपुर। रायडीह गांव में मंगलवार दोपहर करीबन 3 बजे तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम अमित सुरीन (32) है। इसे लेकर मृतक के पिता कोलंबस सुरीन ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह छोटी बहन के साथ घर के बगल अवस्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया। यह देख उसकी छोटी बहन ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों द्वारा शव को तालाब से निकालकर शाम को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है जबकि मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.