चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- मनोहरपुर। प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरगी गाँव में शनिवार की सुबह माड़ पसाने के दौरान एक महिला जलते चूल्हे में गिर कर गंभीर रूप से झुलस गई। घायल 18 वर्षीय महिला का नाम प्रभा लागूरी है उसके पति का नाम जोगा लागूरी है, वे चुरगी के रहने वाले है।घटना के बावत प्रभा ने बताया की शनिवार की सुबह वो घर के बाहर आंगन में खाना बना रही है। इसी दौरान माड़ पसाने के दौरान प्रभा को अचानक चक्कर आने लगा और वो चूले ऊपर ही गिर गई। जबतक प्रभा कुछ कर पाती तबतक वो आग में झूलस चुकी थी। उसके पैर, हाथ, चेहरा व शहरी के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं बाद में इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। ...