चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर वन विभाग ने बीते शनिवार को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहे जलावन की लकड़ी जब्त की है। मामला बीते शनिवार का है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली की मनोहरपुर से ट्रेन से अवैध जलावन लकड़ी ले जाने की तैयारी है। इसके बाद वन कर्मियों ने स्टेशन परिसर में छापेमारी कर दर्जनों गट्ठर जलावन लकड़ी जब्त की। जब्त लकड़ियों को वन विभाग कार्यालय लाया गया है, जहां विभाग अग्रेतर कार्रवाई मे जुट गया है। जलावन लकड़ी की डिमांड बढ़ी : एलपीजी गैस की कम सप्लाई के कारण हाल के दिनों मे जलावन लकड़ी की डिमांड काफी बढ़ गई है। जंगल क्षेत्र से सटे होने के कारण यहां जलावन लकड़ी की सप्लाई काफी बढ़ गई है। ज्यादातर होटलों व कई घरों में गैस की किल्लत को देखते हुए लोग लकड़ी का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण लकड़ियों की कीमत...