आरा, फरवरी 25 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की ओर विभागाध्यक्ष प्रो. लतिका वर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पीजी सेमेस्टर दो एवं चार के विद्यार्थियों ने मनोरम और मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं होली के गीत प्रस्तुत कर गुरुजनों से होली की मान्यताओं पर प्रश्न भी पूछे। अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे का अभिवादन किया और आशीर्वाद भी लिया। आस्था प्रियांशी, तनु प्रिया, श्वेता, अंजलि का होलीगीत और नृत्य प्रशंसनीय रहा। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा ने होली पर्व की मान्यताओं को समझाया। डॉ वाचस्पति दूबे ने राधाकृष्ण पर भजन प्रस्तुत किया। प्रो यशवंत कुमार, प्रियंका पाठक आदि थे। संचालन अंजली ने किया। अभिषेक तिवारी, विकास, पुष्पलता, काजल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.