आरा, जून 15 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो यशवंत कुमार की अध्यक्षता में शैक्षणिक संगोष्ठी हुई। सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के शिक्षकों में संगठनात्मक भूमिका के तनाव, नौकरी में जुड़ाव और नौकरी से संतुष्टि विषय पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। मौके पर शोधार्थी कुमारी विनीता ने इस विषय पर अपने कई आंकड़े प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सह विशेषज्ञ के रूप में एसजीजीएस कॉलेज, पटना सिटी (पीपीयू पटना) के मनोविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर सह एमएलसी डॉ. नवल किशोर यादव मौजूद थे। मौके पर विभाग के प्राध्यापक सह परीक्षा नियंत्रक डॉ लाल बाबू सिंह,प्रो बलिराज ठाकुर, डॉ प्रियंका, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ वीरेंद्र, डॉ रेखा सोनी, डॉ कुमारी मनोज सिंह डॉ स्मिता सिंह आदि मौजूद थीं। मौजूद विद्यार्थियों...