फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के मनोविज्ञान विभाग में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभाग में एमए साइकोलॉजी, एमए गाइडेंस एंड काउंसलिंग तथा पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में दाखिले के लिए अभ्यर्थी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अंजलि मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध आधारित सीखने और व्यावसायिक कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रो. अंजलि मलिक ने बताया कि मनोविज्ञान विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप आधुनिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण और कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह भी पढ़ें- NCERT C...