मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर। मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उपेंद्र भक्त का निधन मंगलवार की सुबह 10 बजे पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से हो गया। वे किडनी रोग से पीड़ित थे। लगातार डायलिसिस चल रहा था। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नेश मिश्रा, पूर्व सिंडिकेट सदस्य डॉ. रेवती रमण, सिनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आभा रानी सिंहा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. तूलिका सिंह, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता, डॉ. रूपा श्री जमुआर, डॉ. ऋतु कुमारी, डॉ. किरण कुमारी ठाकुर, डॉ. सौरभ राज, डॉ. आनंद प्रकाश दुबे, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. ललित किशोर आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की ह...