मोतिहारी, मई 7 -- सिकरहना, निज संवाददाता। सत्र 2023 - 27 स्नातक के सेमेस्टर - पांच के छात्र, छात्राओं के प्रैक्टिकल की परीक्षा गुरूवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुयी। महावीर उपाध्याय मेमोरियल डिग्री कॉलेज, ढाका में मनोविज्ञान के प्रैक्टिकल परीक्षा में 71 व भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा में 40 परीक्षार्थी शामिल हुए। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विमलेन्दू भारद्वाज व परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में प्रैक्टिकल की परीक्षा आयोजित की गयी। उन्होंने बताया कि अन्य विषयों की प्रैक्टिकल की परीक्षा शु्क्रवार को आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...