रांची, अगस्त 17 -- रांची। रिम्स के मनोरोग विभाग में नव चयनित सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्या केएल ने सोमवार को योगदान दिया। जेरियाट्रिक साइकियाट्री (वृद्धजनों के मानसिक स्वास्थ्य) में डीएम विशेषज्ञता प्राप्त डॉ. विद्या के आने से रिम्स में वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य उपचार को बड़ी मजबूती मिलेगी। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय बाखला ने कहा कि विभाग जल्द ही बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी शुरू करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...