अमरोहा, अप्रैल 1 -- जोया। मोहल्ले के ही युवकों ने मनोरोगी किशोर के साथ कुकर्म किया। पीड़ित ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कस्बे के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति का 16 वर्षीय बेटा मनोरोगी है। सोमवार देर शाम वह मोहल्ले में घूम रहा था। आरोप है कि मोहल्ले का ही कपिल, सुमित और एक अज्ञात युवक उसे चाय पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। पहले उन्होंने किशोर को चाय पिलाई और बाद में बहला फुसलाकर उसे गांव जोई के जंगल में स्थित एक प्लाटिंग में ले गए। जहां उसके साथ कुकर्म किया। बाद में घर पहुंचे किशोर ने परिजनों को घटना के बारे में बता दिया। मंगलवार सुबह पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दे दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में...