मनोरा के युवक की हरियाणा में हुई मौत,शव आने के बाद घर मातम
हाजीपुर, अगस्त 4 -- बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव के रहने वाले एक युवक की हरियाणा में गैस सिलेंडर विस्फोट की एक घटना में मौत हो गई। रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ओमनगर में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट की चपेट में युवक आ गया था। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 23 वर्षीय अभय कुमार की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई।
हादसे का विवरण मंगलवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम छा गया। जानकारी के अनुसार,अभय कुमार मनोरा गांव निवासी मनोज सिंह का बड़ा पुत्र था और हरियाणा के ओमनगर स्थित एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह गांव के ही युवक विनय कुमार के साथ किराये के एक कमरे में रहता था। 29 जुलाई की शाम उनके कमरे के समीप स्थित एक परचून दुकानदार एक बड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.