बस्ती, अप्रैल 1 -- हर्रैया। कस्बे के पुराने मनोरमा पुल के पास मनोरमा नदी में मंगलवार दोपहर एक युवती ने छलांग लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में थाने लाकर प्राथमिक जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थानाक्षेत्र के एक गांव की लगभग 20 वर्षीय युवती साइकिल से हर्रैया कस्बे के पुराने पुल के पास पहुंची और साइकिल खड़ी कर पैदल नदी किनारे चली गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने नदी में छलांग लगा दी। उस समय नदी किनारे पानी कम था, लेकिन वह धारा की ओर बहने लगी। सूचना मिलते ही हर्रैया थाने के आरक्षी शिवयादव मौके पर पहुंचे और बचाने के लिए नदी में कूद गए। उन्होंने अचेत अवस्था में युवती को बाहर निकाला। पुलिस टीम युवती को लेकर थाने चली गई। इसके बाद परिजनों...