बस्ती, जून 9 -- बस्ती। मनोरमा नदी, मखौड़ाधाम एवं जिले के अन्य जलाशयों की स्वच्छता, संरक्षण तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 जून से 'मनोरमा जनजागृति बाइक यात्रा' निकाली जाएगी। यह यात्रा मखौड़ाधाम से प्रारम्भ होकर डीएम कार्यालय परिसर में समाप्त होगी। यह जानकारी भाजपा नेता चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा ने दी। इस संबंध में डीएम के ओएसडी को पत्र सौंपा। भाजपा नेता ने बताया कि डेढ़ दशक से मनोरमा नदी के पुनर्जीवन, घाटों की सफाई एवं जल संरक्षण के लिए लगातार जनजागरण, धरना-प्रदर्शन, पत्राचार और न्यायालयीन प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने विभिन्न बैठकों में नदी सफाई एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में आश्वासन दिया था। अब वह वादाखिलाफी कर रहा है। इसके लिए निकलने वाली यात्रा मखौड़ाधाम से परसुरामपुर बाजार, रजवापुर, अमारी, महूघाट, हर्रैया, भदावल, महराजगंज एव...