लखनऊ, अप्रैल 18 -- नगर पंचायत मलिहाबाद में भाजपा से मनोनीत सभासद राजेंद्र बाबा, राजेश लोधी और रामप्रसाद सोनवानी को शनिवार को नायब तहसीलदार मलिहाबाद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत सभागार में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू ने मनोनीत सभासदों को सभी के साथ मिलकर नगर पंचायत मलिहाबाद का विकास कराने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...