मैनपुरी, अप्रैल 1 -- प्रदेश सरकार द्वारा किशनी नगर पंचायत में मनोनीत किए गए तीन नए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम गोपाल शर्मा ने शासन द्वारा नामित सभासद रमाकांत मिश्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव और माधवी चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम और चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने नवनियुक्त सभासदों को माला व पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। एसडीएम ने भरोसा जताया कि सभी सदस्य मिलकर नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के खराब पड़े सभी वाटर कूलर 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से ठीक करा दिए जाएं या नए लगाए जाएं। नवनियुक्त सभासदों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन...