महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। महराजगंज नगरपालिका के नव मनोनीत सभासदों को शनिवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सिंह ने मनोनीत सभासद राजीव द्विवेदी, अभय जायसवाल, मुराली निगम, जगदीश निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर के नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।शपथ ग्रहण के दौरान सभासदों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मनोनीत सभासदों को जनसेवा के मार्ग पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि नगर पालिका परिषद स्थानीय विकास की रीढ़ होती है और सभासदों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण ह...