बहराइच, अप्रैल 8 -- रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के सभागार में बुधवार की सुबह 11 बजे शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा शपथ दिलाई। मनोनीत सभासदों मे पार्वती वर्मा, काली प्रसाद गुप्त व रतन कुमार अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की। तीन सभासद मनोनीत होने के बाद अब आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में कुल 18 सभासद हो गए। नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, ईओ राम बदन यादव, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत, सभासद गण रज़ा इमाम रिजवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...