बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। नगर पालिका परिषद के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने सभी मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि शासन द्वारा अनुभवी और कर्मठ लोगों को मनोनीत किया गया है। इनके आने से नगर के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी और पालिका परिषद और अधिक सशक्त होगी। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित सभासद मनोरमा शर्मा, सुरेंद्र सिंह, आशीष अग्रवाल, पीयूष राज और मानव सचदेवा ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के पश्चात पालिका प्रशासन की ओर से सभी नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.