देवरिया, अप्रैल 6 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत भाटपाररानी में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में मनोनीत सभासद विजय बरनवाल और जितेंद्र जायसवाल को भाजपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह द्वारा उनके आवास सुहावल कोठी पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यो की सराहना की गई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता, लालबाबू राय, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रविंद्र कुशवाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे, व्यापार मंडल पदाधिकारी चंदन वर्मा, टाइगर सिंह, डॉ. के.के. मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...