हाथरस, मार्च 30 -- हाथरस। ऑल इंडिया महापद्म नंद कम्युनिटी ऐजुकेटेड एसोसिएशन के तत्वावधान और एआईएस सीईए के जिलाध्यक्ष अजय बीडीसी के नेतृत्व में मंगलवार को नाई का नगला स्थित नरदेश्वर महादेव मंदिर पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नंद सेन, सविता समाज की महिला और पुरुष को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सुनीता एवं सिकंदराराऊ से देवेंद्र सविता को सभासद मनोनीत किए जाने पर फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद नंद ने की। इस मौके पर राजेश सत्यम, गजेंद्र पाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, योगेश वर्मा, मनोज, सतीश चंद सविता, सुनीता देवी, निर्मला देवी, रामा देवी, मीरा देवी, काली चरन, हरनारायण, लोकेश, पप्पू, हरीओम, दिनेश चंद, सोनू, पवन कुमार, शंकर लाल, रिंकू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।--

हिंदी हिन्दुस्तान...