देवरिया, मार्च 24 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मनोनीत सदस्यों ने सोमवार को गौरीबाजार नपं कार्यालय में समारोहपूर्वक शपथ लिया। कस्बा के थाना रोड निवासी अनामिका सिंह व रामपुर चौराहा निवासी निवासी कृष्णानंद पांडेय, दिनेश पांडेय को शासन ने नपं का सदस्य मनोनीत किया है।इन तीनों मनोनीत सदस्यों को नपं कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने शपथ दिलाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, ईओ ब्रिजेश कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, रमेश, समीर, प्रवीण, सुमित, पंकज, राजकुमार व सभासद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...