मेरठ, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद मवाना में मनोनीत सभासद अधिवक्ता अक्षत शर्मा का सिविल बार एसोसिएशन मवाना ने अक्षय शर्मा एडवोकेट का भव्य स्वागत किया। सिविल बार एसोसिएशन मवाना में अपने युवा अधिवक्ता अक्षत शर्मा के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान तथा संचालन महामंत्री प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, प्रवीण कुमार दुबलिश, रघुवर बंसल, पंकज नागर, आशु गुप्ता, आशीष कुमार, असलम अहमद, पुनीत कुमार सैनी, वीरेंद्र कुमार भड़ाना व विपिन चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...