मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट की बैठक कैम्प कार्यालय-गाजीपुर तिराहा में सम्पन्न हुई। बैठक में लालबहादुर चौहान को जिलाध्यक्ष एवं हरेन्द्र चौहान को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन पर राजकुमार चौहान-प्रदेश उपाध् यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ओमकार चौहान ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक में दीपक राजभर, विकाऊ चौहान, रामप्रवेश चौहान, भूपेन्द्र गोंड, प्रहलाद, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...