बदायूं, मई 4 -- डीजे के साथ धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से रास्ते में मारपीट किए जाने की पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और पीड़ित पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मैरी के रहने वाले चंद्रपाल पुत्र रमेश शनिवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों के साथ पिकअप वाहन में डीजे लगाकर भजन बजाते हुए बरेली जिले की तहसील आंवला स्थित मनोना धाम जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही उनका वाहन गांव हथिनी भूड़ के पास पहुंचा, तभी एक कार चालक ने पिकअप के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया। यह भी पढ़ें- मारपीट कर पिकअप में की तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।जब पिकअप में ...