नई दिल्ली, जून 27 -- बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को आपने शायद ही कभी किसी फिल्म इवेंट में उनकी पत्नी के साथ देखा होगा। क्या उनकी पत्नी शबाना रजा को लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद है, या फिर मामला कुछ और है? असल में इसके पीछे एक गहरी वजह है, जिसके बारे में मनोज बाजपेयी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है। मनोज बाजपेयी और शबाना रजा की लव मैरिज हुई थी। दोनों की मुलाकात एक फिल्मी पार्टी में हुई थी और पहली ही नजर में एक्टर उन पर दिल हार बैठे थे। मनोज बाजपेयी ने बताया कि उसी दिन से हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। क्या मनोज बाजपेयी को उनकी पत्नी के एक्ट्रेस होने का कुछ फायदा मिलता है? इस सवाल के जवाब में सुनिए उन्होंने क्या कहा।सेट पर मिलने क्यों नहीं आती हैं शबाना? मनोज बाजपेयी ने कहा, "मेरी पत्नी इन बातों को लेकर बहुत समझदार और संव...