गाजीपुर, दिसम्बर 10 -- गाजीपुर। भाजपा की ओर से काशी क्षेत्र के प्रांतीय परिषद सदस्य चयनित किए गए हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इसकी संस्तुति दी। इसके तहत मनोज कुमार राय को सदर का, राजेश सोनकर को सैदपुर, रामराज वनवासी को जखनिया, रामनरेश कुशवाहा को जंगीपुर, परीक्षित सिंह को जमानियां का सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही अभिषेक उर्फ राजेश राजभर को जहूराबाद, सरोज मिश्रा को मुहम्मदाबाद का सदस्य बनाया गया है। दुल्लहपुर में क्षेत्र की सरोज मिश्रा और राजेश सोनकर को प्रांतीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर मनोज यादव, डॉक्टर विजय तिवारी, रामजी वर्मा, स्वामीनाथ चौहान, शिबू वर्मा, श्रवण सिंह, चरणजीत राम, रविंदर गोड मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...