आगरा, जनवरी 15 -- उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ की बैठक नोएडा में हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष संदीप भटनागर व महासचिव धर्मेन्द्र राठौर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर संघ के सचिव मनोज शर्मा को उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ का उपाध्यक्ष और अन्य रोलर खेलों का चेयरमैन बनाया गया। नई कार्यकारिणी में अजय कुमार को मंडल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया। दोनों के चयन पर आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर संघ के संरक्षक रवि कुमार चौबे, अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान, आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रूपाली गुप्ता, केके सिंह, ऋतु खन्ना, वीरपाल, नीतीश नौहवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.