कोडरमा, मई 18 -- झुमरी तिलैया। राजद के संगठन विस्तार के तहत युवा राष्ट्रीय जनता दल (झारखंड प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा मनोज रजक को कोडरमा जिला युवा राजद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन मनोज रजक की पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए किया गया है। ​मनोज रजक के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में राजद के पूर्व प्रत्याशी सह राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य ​सुभाष प्रसाद यादव,जिलाध्यक्ष ​महेन्द्र यादव,जिप अध्यक्ष सह राजद नेता ​रामधन यादव,​डॉ. जावेद अख़्तर,सरफराज नवाज,मो. सरफुद्दीन समेत नेताओ ने ​बधाई दी है। यह भी पढ़ें- अमन कुमार सिंह बने युवा राष्ट्रीय जनता दल के पाकुड़ जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...