एटा, जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव रविवार को कासगंज रोड स्थित एक होटल में हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मनोज यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। चुनाव में मुख्य अतिथि झांसी से आए सीके पाठक, कासगंज के राजेश वशिष्ठ, प्रदीप यादव, आगरा के सुनील सिंह चौहान, किसान नेता राजाराम मौजूद रहे।नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष मुकेश माधौरिया, सचिव अनिल मिश्रा, संयुक्त सचिव गौरव राघव, कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता बनाए गए है। सदस्य सुमित मिश्रा, नितिन यादव, सचिन यादव, विशाल पांडेय, सचिन उपाध्याय, पुष्पेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी कुलदीप गोला को बनाया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज यादव ने सभ...