मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। विकास खंड पटेहरा के ब्लॉक सभागार में शनिवार को सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी सहायक विकास पंचायत अधिकारी पटेहरा धर्मेंद्र दुबे, निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार व अमरनाथ की देखरेख में चुनाव कराया गया। मनोज मौर्य को 60 व संदीप तिवारी को 53 मत मिले। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी ने मतगणना कराया तो मनोज मौर्य सात मत अधिक पा कर विजयी रहे। अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से सुभाष को मंत्री व हरिचंद्र को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इस दौरान ब्लाक के सभी सफाई कर्मियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज मौर्य को माला पहनाकर खुशी का इजहार किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...