मथुरा, अगस्त 26 -- भागवत आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री द्वारा लगातार 30 वर्षों से श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन और सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा समिति एवं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट कर दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री अपनी कथा के माध्यम से देश-विदेश में ब्रज की महिमा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। विनोद दीक्षित ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री उनकी टीम के प्रदेश संरक्षक होने के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं। राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मनोज मोह...