गौरीगंज, जुलाई 19 -- अमेठी। संवाददाता अमेठी जिले के गौरीगंज निवासी देश के प्रसिद्ध गीतकार, पटकथा एवं संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें फिल्म 'मैदान' के भावपूर्ण गीत 'जाते हैं हम, जाने दो' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा। यह उनके करियर का दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। इससे पहले वर्ष 2022 में फिल्म 'साइना' के गीत 'परिंदा' के लिए भी उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुका है।मनोज मुंतशिर मूल रूप से गौरीगंज के नगरवा वार्ड के निवासी हैं। वर्ष 1999 में वह अपनी पत्नी नीलम के साथ मुंबई चले गए थे। यह भी पढ़ें- अमेठी के मनोज मुंतशिर को मिलेगा दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शुरुआती संघर्ष के दौर में उन्होंने टीवी धारावाहिकों, फिल्मों और विज्ञापनों के लिए गीत, पटकथा और ...