आदित्यपुर, मई 22 -- चांडिल, संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो को ‌ईचागढ विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस आशय का पत्र उपायुक्त को भेजा गया है। बता दें कि काफी समय से ईचागढ़ विधानसभा में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति नहीं की गई थी। कार्यकर्ता बार-बार सांसद प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त करने की मांग कर रहे थे। इधर, प्रतिनिधि नियुक्त होने पर मनोज ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का आभार जताया है। फोटो न0 1; सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो का फाइल फोटो यह भी पढ़ें- सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम का कर्मचारियों ने किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...