बस्ती, मई 4 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महजिदिया बुधईपुर निवासी मनोज तिवारी की हत्या की घटना को लेकर आक्रोशित परिवारीजनों ने रविवार की शाम एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम हाउस पर आए लोग एसपी कार्यालय के सामने पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। इससे जाम की स्थिति बनने लगी। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि हत्या के मुकदमे में कई तथ्य छूट गए, जिन्हें शामिल नहीं किया गया। साथ ही हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। सूचना पाकर थोड़ी देर में सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- मनोज तिवारी हत्याकांड: एसपी कार्यालय के सामने आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन उन्होंने आक्रोशित परिवारीजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि हत्याकांड के आरोपितों की ...