नई दिल्ली, फरवरी 21 -- भोजपुरी सिंगर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने होली से पहले अपने 'होलरिया' सॉन्ग के जरिये गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने की रिलीज के साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि भोजपुरी संगीत और सिनेमा प्रेमियों के लिए इस बार होली का जश्न और भी ज्यादा रंगीन होने वाला है। 'होलरिया' गाने के जरिये वह रंगों के त्योहार पर सियासी सुर भी साधते नजर आ रहे हैं।गाने ने फैंस का दिल जीता भाजपा सांसद मनोज तिवारी इस गाने में अपनी को-ऐक्टर प्राची तेहलान को भौजी कहते हुए होली पर होशियार रहने की बात कहते दिख रहे हैं। मनोज तिवारी ने होलरिया गाने में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता तक की चर्चा की है। वहीं साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव और अ...