मिर्जापुर, फरवरी 4 -- विंध्याचल। मंगलवार की रात भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। नगर विधायक व तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया। उन्हें दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित सुमित पांडेय ने कराया। मनोज तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता में कहाकि नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की जो सबसे बड़ी नीति है, वह सबका साथ, सबका विकास है, सबका विश्वास है। अब तो यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद लेकिन यूजीसी का बिल संसद ने नहीं बनाया गया है। एक विभाग ने कुछ अपना नार्म्स बनाया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है, उसकी समीक्षा हो रही है और जो चीज सामाजिक एकता और सौहार्द को बिगड़ती हैं उसको ठीक कर लिया जाएगा। नरेंद्र मोदी के साथ 12 साल से काम कर रहा हूं। उ्न्होने धारा 370 ...