मनोज तिवारी ने बड़े भाई को दिया कंधा, मणिकर्णिका पर अंत्येष्टि
वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी के बड़े भाई साधुशरण तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर मणिकर्णिका घाट पर किया गया। छोटे बेटे और अभिनेता उदय तिवारी ने मुखाग्नि दी। शनिवार दिन में दिल्ली में उनका देहावसान हो गया था। वह कुछ समय से बीमार थे। मनोज तिवारी अपने भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। शवयात्रा में काफी संख्या में लोग थे। उन्होंने साधु शरण तिवारी को श्रद्धांजलि दी। ओएनजीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद काशी में सामनेघाट पर रह रहे साधु शरण तिवारी को गंभीर बीमारी की स्थिति में एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मणिकर्णिका घाट पर बिहार के मंत्री जमा खान, पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता, सतुआ बाबा, नीलकंठ बक्शी, मनोज तिवारी के छोटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.