गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बस अड्डा के पास गोशाला मैदान में रविवार देर शाम तक आयोजित भोजपुरी महाकुंभ में भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी, ये प्रयागराज है गाने के सिंगर आलोक कुमार, भोजपुरी अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक समेत भोजपुरी गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महाराजगंज बिहार के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोज तिवारी ने हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी और आलोक कुमार ने प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे ये प्रयागराज है गाना गया तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। वहीं भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक ने रिकॉर्डिंग डांस पेश कर रंग जमा दिया। इसके अलावा गायिकका प्रीति प्रकाश, सुष्मिता पांडे, कौशल किशोर झा, अरुण सिंह, मुकेश निराला, पूजा सिंह राजपूत, क...