रांची, फरवरी 25 -- रांची। अधिवक्ता मनोज टंडन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की गई है। याचिका 23 फरवरी को दायर की गई है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। इस प्रकरण में याचिकाकर्ता के रूप में झारखंड राज्य, एसएसपी और थाना प्रभारी शामिल हैं। वहीं, प्रतिवादी पक्ष में अधिवक्ता मनोज टंडन, भारत संघ और सीबीआई को पक्षकार बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की सूची के अनुसार, मामले को संभावित रूप से 26 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...