बुलंदशहर, मई 15 -- पहासू के मोहल्ला क़ानून गोयन निवासी मनोज गर्ग को बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह ने पहासू का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है।उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक, राजनीतिक व व्यावसायिक वर्ग के लोगों ने खुशी जाहिर की है। शुक्रवार को कानून गोयन स्थित उनके आवास पर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में वीरेंद्र शर्मा,मलखान सिंह,रोहित कौशिक,राहुल सिंघल, रिंकू शर्मा,मोहित सोनी,संजीव भारद्वाज, अमित सक्सेना,राकेश शर्मा,उदित राणा रहे। यह भी पढ़ें- सांसद ने पवित्र कौशिक को बनाया प्रतिनिधि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...