कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव गुरुवार को विभिन्न वार्ड मे जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि वे अध्यक्ष बने तो शहर में विकास की सभी कार्य किए जाएंगे। कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के प्रति वे गंभीर रहेंगे और लोगों के हर दुख सुख में साथ खड़ा रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...