कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा । नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार झुन्नू ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर विकास और पारदर्शिता को अपना मुख्य एजेंडा बताया।जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने सहाना रोड, आदर्श मुहल्ला, दूधीमाटी समेत कई इलाकों का भ्रमण किया। घर-घर पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए ठोस पहल का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.