कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोल्डन बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद जी महाराज ने बर्रा थाने में तीन के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। काकादेव निवासी मनोजानंद ने बताया कि 14 दिसंबर को बर्रा पांच स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से गौ यात्रा निकाली गई थी। मंदिर पहुंचने पर खुद को पत्रकार बताने वाले आनंद उपमन्यु और उनके कैमरा मैन प्रभात शुक्ल वंशम मिले। दोनों ने कहा कि चकरपुर के आचार्य देवेश तिवारी ने बताया कि आप बागेश्वर धाम के विचारों से सहमत नहीं हैं। फेसबुक पर उनके लिए अपशब्द लिख रहे हैं। हम आपके खिलाफ खबर चलाएंगे। आरोप है कि भ्रामक खबर न चलाने को कहा तो आनंद और प्रभात ने 50 हजार रुपये या सोने की चेन की मांग की। आरोप है कि 16 दिसंबर की रात्रि को आनंद ने फिर कॉल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.