मधुबनी, अप्रैल 22 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र स्थित बाबा पंचनाथ महादेव मंदिर के समीप मनोकामना स्थल पर भव्य दुर्गा मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न किया गया। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि आपसी सहयोग एवं जनसहभागिता से इस स्थल का विकास किया जा रहा है। जल्द ही मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह स्थल वर्षों से चैती दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए प्रसिद्ध रहा है, जहां हर वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भव्य मेले का आयोजन होता है।समिति के अनुसार, पूर्व में भी मंदिर निर्माण का प्रयास किया गया था, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण कार्य अधूरा रह गया। वर्तमान में कच्चे-पक्के घरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। ...