मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- सरैया। रघवा छपरा स्थित श्री मनोकामना पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर मंदिर की सातवीं वर्षगांठ मनाई गई। आचार्य श्वेतांक मिश्र ने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित पंचमुखी हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना व रुद्री पूजन कराया। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक पाठ, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर भूषण कुमार सिंह बबलू, शशिभूषण सिंह, कृष्णा सिंह, दीपेंद्र कुमार, प्रिंस टुनटुन, रामअवतार राय व प्रताप पंडित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...