गंगापार, दिसम्बर 19 -- विकास खंड करछना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनैया उपरहार में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जान-माल के नुकसान की आशंका को लेकर ग्राम प्रधान मंजू द्विवेदी ने एसडीएम करछना को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान के अनुसार मुगारी ग्रामसभा व काश्तकारों की भूमि पर भूमाफिया और शोरेपुस्त द्वारा लगभग 20 फीट तक गहरा अवैध खनन कर दिया गया है। खनन से बने गड्ढों में गिरने से अब तक व्यक्तियों सहित गाय-बछड़ों की मौत हो चुकी है। किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम करछना भारती मीणा ने जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...