पटना, जून 20 -- बाइक से टक्कर मार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे शराब तस्कर बादल कुमार की मौत हो गई। घटना मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है। मृतक बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रहिया गांव निवासी स्व. लालजी प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र था। पुलिस के अनुसार, बादल कुमार शराब तस्करी करता था। वह भोजपुर के सकड्डी से बैग में शराब लेकर बाइक से पटना जा रहा था। महिनावां के पास उसने एक युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की जांच बादल पटना के पाटलिपुत्र इलाके में किराये के मकान में रहकर शराब की सप्लाई करता था। पुलिस को उसके मोबाइल से शराब धंधेबाजों के साथ लेन-देन के सबूत मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के...